Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षकों ने के.सी. वेणुगोपाल को सौंपी रिपोर्ट, जल्द मिलेंगे नए जिला अध्यक्ष

Listen to this article

 

संगठन सृजन अभियान को लेकर आज एआईसीसी, इंदिरा भवन, कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार अमरजीत सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को के महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ साझा की, जिस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के विचारों के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के चयन हेतु एक समग्र और सर्वमान्य संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर गहन चर्चा की गई। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह, तथा  गणेश गोदियाल के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर सभी पक्षों के विचार सुने गए।

सभी सुझावों के आधार पर हाईकमान जल्द ही निर्णय लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की सूची दिवाली से पहले जारी करेगा।

 

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!