Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

“CPU कांस्टेबल असलम ख़ान फिर बने फरिश्ता, अस्पताल में मरीज़ को दिया जीवनदान”

Listen to this article

देहरादून

पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि जरूरत के समय इंसानियत की मिसाल भी पेश करती है। इसका जीवंत उदाहरण बने हैं देहरादून सीपीयू के कांस्टेबल असलम ख़ान, जिन्होंने एक बार फिर मानवता की सेवा का परिचय देते हुए महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज़ को जीवनदान दिया।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में एक मरीज़ को रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही कांस्टेबल असलम ख़ान बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और एक यूनिट ब्लड दान कर मरीज़ की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

खास बात यह है कि यह असलम ख़ान का 11वां रक्तदान था। वे इससे पहले भी कई बार रक्तदान शिविरों और आपातकालीन स्थितियों में लोगों की मदद कर चुके हैं।

असलम ख़ान ने कहा कि, “रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। अगर मेरे रक्त से किसी को नया जीवन मिलता है, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।”

सीपीयू टीम और स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल असलम ख़ान के इस मानवीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उनका यह कदम पुलिस बल की संवेदनशील और मानवीय छवि को और मजबूत करता है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!