Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

सीएम धामी के विजन को मिल रही रफ्तार, तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण का डीएम ने किया निरीक्षण

Listen to this article

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून शहर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को मुआवजा वितरण, दस्तावेजों के परीक्षण तथा पुनर्वास की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मुआवजा वितरण और पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं समयबद्ध हो, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को लंबित दस्तावेजों का शीघ्र परीक्षण कर पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

एमडीडीए द्वारा प्राथमिकता के आधार पर संचालित इस परियोजना के तहत अब तक कई प्रभावित संपत्ति धारकों को मुआवजा दिया जा चुका है। मुआवजा प्राप्त करने के बाद अनेक लोगों ने अपनी प्रभावित परिसंपत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नाम कर दी है, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति मिली है।

जानकारी के अनुसार परियोजना के दायरे में कुल 410 संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं। शेष संपत्तियों के दस्तावेजों का परीक्षण और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। दस्तावेज सही पाए जाने पर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना पूरी होने के बाद शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में यातायात दबाव कम होगा, जाम की समस्या में उल्लेखनीय राहत मिलेगी और आम लोगों का सफर अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनेगा। पारदर्शी मुआवजा और पुनर्वास प्रक्रिया के चलते प्रभावित संपत्ति धारकों का प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ा है तथा कई लोगों ने स्वेच्छा से अपनी संपत्तियां खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!