Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

एसएसपी देहरादून की सख्त रणनीति से खुला ब्लाइंड मर्डर केस का राज

Listen to this article

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुए अजय भटेजा हत्याकांड का दून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 25 हजार की इनामी अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा ने शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को सुपारी देकर हत्या कराई थी।

पुलिस के अनुसार राजन ने अपनी प्रेमिका हुमेरा के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की थी और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाने का प्रयास भी किया था। घटना के बाद आरोपियों ने कमरे की सफाई कर सबूत मिटाने की कोशिश की और सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए।

इस मामले में पूर्व में शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अमित भटेजा अभी फरार है। गिरफ्तारी टीम में थाना राजपुर और एसओजी की टीम शामिल रही।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!