उत्तराखंड

नैनीताल में हरेला पखवाड़े का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति का दिया संदेश

Listen to this article

नैनीताल: संस्कृति विभाग के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल में पारंपरिक विधि-विधान के साथ ‘हरेला पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत और विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

सात प्रकार के अनाज बोकर निभाई परंपरा

 

कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिलाओं ने सूखी मिट्टी में सात प्रकार के अनाज बोकर हरेला पर्व की पारंपरिक रस्म निभाई। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण लोकपर्व है।

 

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

 

आईजी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण के साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने क्लब की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।

 

17 वर्षों से परंपरा निभा रहा क्लब

 

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब पिछले 17 वर्षों से हरेला जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

 

कुमाऊंनी झोड़े की प्रस्तुति ने जीता दिल

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी झोड़े प्रस्तुत किए। “खोल दे माता खोल भवानी, धार में किवाड़ा” और “दैणा होया खोली का गणेशा” जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम संयोजक गीता साह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

19 जुलाई को होगी कुमाऊंनी नृत्य प्रतियोगिता

 

हरेला कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रगति जैन ने बताया कि 19 जुलाई को हरेला पर्व के उपलक्ष्य में कुमाऊंनी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक गीता साह सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!