उत्तराखंड

मसूरी रोड शिव मंदिर पुल का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 2–3 माह में पूरा होगा निर्माण

Listen to this article

देहरादून | सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हालिया बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का आवागमन होता है।

वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेज

मुख्यमंत्री ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों ओर से आवागमन हेतु वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। एक ओर से संचालन शुरू हो चुका है, जबकि दूसरी ओर का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

2–3 माह में स्थायी पुल का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और आगामी दो से तीन माह के भीतर इसे पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण की कई परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

चारधाम और आदि कैलाश यात्रा की तैयारी

उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलाश यात्रा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को सभी आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!