Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

नगर-डालनवाला में नए कोतवाल, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी , 7 इंस्पेक्टरों के तबादले

Listen to this article

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने रविवार को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए सात निरीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें शहर की दो प्रमुख कोतवालियों नगर और डालनवाला के प्रभारी बदलना सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Screenshot

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है। वहीं, अब तक नगर कोतवाली के प्रभारी रहे निरीक्षक हरिओम राज चौहान को पुलिस कार्यालय में प्रभारी चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला नियुक्त किया गया है, जबकि डालनवाला कोतवाली के प्रभारी रहे निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को पुलिस कार्यालय स्थित शिकायत प्रकोष्ठ का शाखा प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से ऋषिकेश कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से कोतवाली डोईवाला भेजा गया है, जबकि कमल कुमार लुंठी को डोईवाला से स्थानांतरित कर रायवाला थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!