उत्तरप्रदेश

नवशक्ति यात्रा के तहत शकुंतलम शिव मंदिर में धार्मिक सामग्री दान पात्र स्थापित, महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Listen to this article

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं नवशक्ति यात्रा 2026 की संयोजक ममता अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार, 12 अक्टूबर को आवास विकास कॉलोनी स्थित शकुंतलम शिव मंदिर में महिला संवाद, स्वास्थ्य जागरूकता और धार्मिक सामग्री दान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इनर व्हील क्लब के सहयोग से मंदिर परिसर में धार्मिक सामग्री दान पात्र स्थापित किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए रक्त जांच की व्यवस्था भी की गई।

ममता अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक आस्था से जुड़ी अनुपयोगी पूजा सामग्री के सम्मानजनक संग्रह और सदुपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में विशेष दान पात्र स्थापित किया गया है। इस पहल में इनर व्हील क्लब का सहयोग रहा। क्लब की ओर से पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन संतोष शर्मा ने विशेष सहयोग दिया।

मंदिर में स्थापित दान पात्र की देखरेख की जिम्मेदारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजलि चौधरी को सौंपी गई है। इस पहल के तहत श्रद्धालु घरों में रखी ऐसी पूजा सामग्री, जिसका अब उपयोग नहीं हो रहा है, उसे दान कर सकेंगे। इसका उद्देश्य धार्मिक वस्तुओं को इधर-उधर फेंकने के बजाय एकत्रित कर उनका उचित सदुपयोग सुनिश्चित करना है। यह पहल धार्मिक भावनाओं के सम्मान के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों के साथ संवाद किया गया। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर आवश्यक जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। रक्त जांच शिविर में डॉ. आलोक कुमार और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया। महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों को अपनी बात रखने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर ममता अग्रवाल, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष संगीता सिंघल, रितु जैन, डॉ. मंजुल गौर, नीरज अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन संतोष शर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजू गोयल, भावना गुप्ता, रेणु चौधरी, राशि सिंघल सहित अन्य सदस्य और महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, धार्मिक सामग्री के उचित सदुपयोग और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!