उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद कार और बाइक जली, 2 की मौत

Listen to this article

खटीमा: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैक्सी कार चालक मौके से फरार हो गया।

सीएनजी कार होने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैक्सी कार सीएनजी से संचालित थी और प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण यही माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ फरार चालक की तलाश कर रही है। वहीं, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार और बाइक में लगी आग पर काबू पाया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!