उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश से मिलेगी कुछ राहत, पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार सुबह कई इलाकों में धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम ने करवट ली और कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, मैदानी इलाकों में सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ हाल में किया गया पैचवर्क भी कई जगह उखड़ गया। नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण जगह-जगह दुश्वारियां बढ़ गई हैं। केदारनाथ मार्ग पर बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। मौसम की स्थिति को देखते हुए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा फिलहाल रोकी गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग मार्गों की स्थिति के साथ मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। संवेदनशील पर्वतीय मार्गों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बोल्डर गिरने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

सोमवार को दर्ज तापमान के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊधमसिंह नगर में अधिकतम 19.6 और न्यूनतम 22.3 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम 16.6 और न्यूनतम 12.4 डिग्री तथा नई टिहरी में अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!