Blog

ऋषिकेश से चारधाम यात्रा का आगाज, प्रशासन अलर्ट मोड में, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Listen to this article

ऋषिकेश। विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर देवभूमि उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया गया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरू

चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद के अनुसार सुबह 6 बजे से सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरू किया गया। इनमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप और 6 काउंटर आईएसबीटी में स्थापित किए गए हैं।

दोपहर 12 बजे तक लगभग 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें सबसे पहले नेपाल से आए 30 यात्रियों का दल शामिल रहा।

व्यवस्थाएं पूरी, सफाई और स्टाफ पर जोर

पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और ट्रांजिट कैंप में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे यात्रियों के वाहनों को रवाना करेंगे।

ट्रांसपोर्टरों की चिंता: डग्गामार वाहनों पर रोक की मांग

आईएसबीटी सभागार में एसपी देहात जया बलूनी के नेतृत्व में बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने यात्रा मार्गों पर डग्गामार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

इस पर एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि जिन वाहनों की उसी दिन की टोल पर्ची होगी, केवल उन्हीं का ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है। बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए 15 दिन का ग्रीन कार्ड निर्धारित किया गया है।

नए नियम लागू

ट्रांसपोर्टरों के अनुसार नए नियमों में राज्य के वाहन केवल अपने राज्य के भीतर ही यात्रियों को ले जा सकेंगे और छोड़ेंगे। नगर आयुक्त ने व्यापारियों से अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की है।

यात्रियों की प्रतिक्रिया

नेपाल से आए यात्रियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। खेमराज सुवेदी ने कहा कि यहां स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयों की अच्छी व्यवस्था की गई है। वहीं राधा कृष्ण घिमिरे ने कहा कि उत्तराखंड में यात्रा को लेकर सुरक्षा और सहयोग का अच्छा अनुभव मिला है।

यात्रा सफल संचालन के लिए पूजा

चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए परिवहन विभाग ने भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यात्रा की सफलता और सुरक्षित संचालन की कामना की।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेकहोल्डरों के सुझावों को शामिल किया गया है और जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शुरू होगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!