उत्तराखंड

हरिद्वार में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं में भिड़ंत, हाथापाई तक पहुंचा विवाद

Listen to this article

हरिद्वार। एसआईआर के विरोध में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का देशभर में प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ यात्रा निकाली जा रही है। हरिद्वार में यात्रा के दौरान कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और गाली-गलौज तक पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान लालढांग क्षेत्र निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी और रुड़की क्षेत्र के कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई और बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी का कहना है कि विवाद की शुरुआत जितेंद्र पंवार की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर की गई टिप्पणी से हुई। लहरी ने टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा होती रही। हालांकि, विवाद को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से अभी कोई अलग बयान सामने नहीं आया है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!