
देहरादून
देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कई निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और अपर उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेशों के तहत विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और विवेचना अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए गए हैं।

एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में कुल 33 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत कालसी, राजपुर, रायपुर, नेहरू कॉलोनी, क्लेमेनटाउन, डोईवाला, सहसपुर, रायवाला, विकासनगर, कोतवाली नगर, पटेलनगर, प्रेमनगर, मसूरी और सेलाकुई सहित कई थानों व चौकियों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



