उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, उपनल कर्मचारियों और MBBS बॉन्ड नीति पर हो सकता है बड़ा फैसला

Listen to this article

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। आगामी विधानसभा मानसून सत्र को देखते हुए यह बैठक खास मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि और आयोजन स्थल पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की उम्मीद है।

बैठक में उपनल कर्मचारियों के ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ के मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस संबंध में गठित उप समिति ने अपनी रिपोर्ट में 15 अक्टूबर 2024 तक नियुक्त उपनल कर्मचारियों को 1 मार्च 2026 से समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ देने की सिफारिश की है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 22 हजार उपनल कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।

स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकता है। प्रस्ताव के अनुसार, राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में प्रवेश से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में कम से कम तीन वर्ष सेवा देना अनिवार्य किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है। कैबिनेट बैठक के फैसलों पर प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!