Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्रिकेटखेलगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनमनोरंजनशिक्षास्पोर्ट्स
Trending

जब पिता हों महेंद्र भंडारी, तो बेटी बनती है आन्या जैसी—हर मैदान में अव्वल

महेंद्र भंडारी की परवरिश लाई रंग: आन्या भंडारी बनी टॉपर

Listen to this article

देहरादून

दून इंटरनेशनल स्कूल की दसवीं की छात्रा आन्या भंडारी ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ आन्या ने वाद-विवाद और फैशन जैसे क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

आन्या के पिता महेंद्र भंडारी, जो दून अस्पताल में पीआरओ और आरएसओ के पद पर कार्यरत हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों के साथ परिवार को समय दिया और बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का ही नतीजा है कि आन्या आज इस मुकाम तक पहुंची हैं।

वहीं, उनकी मां दामिनी भंडारी ने भी एक मजबूत आधार बनकर बेटी को हर कदम पर सहयोग दिया। परिवार के सहयोग और सकारात्मक माहौल ने आन्या की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

पढ़ाई के साथ-साथ आन्या ने वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और पिछले वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में सात मेडल जीतकर स्कूल का नाम ऊंचा किया। इतना ही नहीं, इंटर स्कूल फैशन शो में भी उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

आन्या की यह उपलब्धि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ना चाहते हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और परिवार का साथ हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!