उत्तराखंडगढ़वालहरिद्वार

रुड़की में एसटीएफ की छापेमारी::101 एलपीजी सिलेंडर बरामद

STF Raid in Roorkee: 101 LPG Cylinders Recovered

Listen to this article

साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में एसटीएफ देहरादून की टीम ने छापेमारी करते हुए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नामक कंपनी के बताए जा रहे हैं। सभी सिलेंडर खाली पाए गए हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जिनकी वहां एक निजी कंपनी की गैस एजेंसी संचालित है। जिस स्थान से सिलेंडर बरामद हुए, उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। गोदाम के ठीक सामने एजेंसी स्वामी का आवास भी है।

छापेमारी के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मदन रावत भी मौके पर पहुंचे। एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, एसआई विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं, महेंद्र सिंह नेगी, संजय तथा सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।

गोदाम में ताला लगाकर घर में घुसी महिलाएं

सिलेंडरों की सूचना पर पहुंची एसटीएफ टीम ने कथित गोदाम में प्रवेश कर सिलेंडरों की गिनती की और कागजी कार्रवाई के लिए बाहर निकली। इसी दौरान सामने स्थित घर में मौजूद महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की और गोदाम में ताला जड़ दिया। इसके बाद वे घर के अंदर जाकर दरवाजे बंद कर बैठ गईं।

टीम के काफी प्रयासों के बावजूद महिलाएं बाहर नहीं आईं। फिलहाल पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!