Breakingउत्तराखंड
Trending

GairsainBudgetSession : विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठे कई सवाल

The ruckus of Congressmen continues at Jangalchatti barrier.

Listen to this article

GairsainBudgetSession : विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठे कई सवाल  :- आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज कई अध्यादेश सदन पटल पर रखे जाएंगे। विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों को लेकर सवाल किया।

 

GairsainBudgetSession
GairsainBudgetSession : विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठे कई सवाल

उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रावधान किए गए हैं। मानव प्रश्नकाल में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सवाल उठाए। मंत्री सुबोध उनियाल ने जवाब में कहा कि इसके लिए सरकार ने तत्काल मुआवजे की व्यवस्था की है।

GairsainBudgetSession
GairsainBudgetSession : विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठे कई सवाल

जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों का हंगामा जारी है। कार्यकर्ता भारी पुलिसबल के बीच बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए। वहीं, कुछ लोग आगे निकल गए और कुछ बैरियर के पीछे रह गए। सत्र शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बैरियर पार करने कोशिश की। वहीं, भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

हल्द्वानी के आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की खामियों को लेकर गैरसैण विधानसभा परिसर में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं।

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!