उत्तराखंडदेहरादून

डाटकाली मंदिर के महंत के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, राहुल गांधी ने किया स्मरण

Listen to this article

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर, देहरादून के पूज्य स्वर्गीय महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश जारी कर महंत जी के आध्यात्मिक योगदान और सेवा कार्यों को स्मरण किया।

अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि डाटकाली सिद्धपीठ के महंत के रूप में रमन प्रसाद गोस्वामी का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने असंख्य परिवारों को शरण देकर मानवता और सेवा का जो कार्य किया, उसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महंत जी की करुणा, सेवा भावना और आध्यात्मिक जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

राहुल गांधी द्वारा भेजा गया शोक पत्र राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में सुभाषनगर स्थित महंत जी के निवास स्थान पर उनके परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गौरतलब है कि महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का कुछ दिनों पूर्व 60 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे वर्ष 2007 से मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और डाटकाली मंदिर के 9वें महंत के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

मां डाटकाली मंदिर एक सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां माता सती के शरीर का एक खंड गिरा था। इस मंदिर का प्राचीन नाम मां घाटे वाली देवी था, लेकिन वर्ष 1804 में मंदिर के पास सुरंग बनने के बाद इसका नाम डाटकाली मंदिर पड़ा। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!