Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ एक घायल

Police Encounter with Criminals Involved in Brigadier Mukesh Joshi's Murder; One Injured

Listen to this article

 

 

पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा

घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद

घटना में पुलिस द्वारा पूर्व में घटना में शामिल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार भेजा जा चुका है जेल

दिनांक 30/03/2026 की प्रात: जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति श्री मुकेश कुमार जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव थाना राजपुर देहरादून, उम्र 74 वर्ष को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के सम्बन्ध में मृतक मुकेश कुमार जोशी के साडू भाई श्री राकेश कुमार उप्रेती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 BNS तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर तथ्य प्रकाश में आये कि फार्च्यूनर कार में सवार व्यक्ति कुठालगेट स्थित ZEN – Z बार में काम करते थे, जिनका दिनांक: 29-03-26 की रात्रि में उनके बार में आये स्कार्पियों सवार युवकों 1- शान्तनु त्यागी 2- आदित्य चौधरी, 3- काविश त्यागी व उसके अन्य साथियों के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते दिनांक: 30-03-26 की प्रात: दोनो पक्षों के आमने- सामने आने पर उनके मध्य वाहनों से पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें गोली लगने से श्री मुकेश जोशी जी की मृत्यु हो गयी थी।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्तो की धरपकड हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 07 अभियुक्तों 1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह 4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी 5- आदेश गिरी, 6- समीर चौधरी तथा 7- मोहित अरोड़ा को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में स्कार्पियो सवार 03 अन्य अभियुक्तों 1- शान्तनु त्यागी 2- काविश त्यागी 3- वैभव के नाम प्रकाश में आये थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी जा रही थी।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 03-04/04/2026 की देर रात्रि राजपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान को दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों शान्तनु त्यागी व काविश त्यागी के देहरादून वापस आने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान गुनियाल गांव के पास पैदल आ रहे 02 व्यक्तियों को, जो पुलिस की गाडी देखकर सड़क किनारे स्थित खाली प्लाट की ओर भागने का प्रयास कर रहे थे, का संदिग्धता के आधार पर पीछा करते हुए उनमे से एक व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया, दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नीयत से 02 फायर किये गये।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में उक्त बदमाश के पैर पर गोली लग गयी, मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस टीम को 01 पिस्टल तथा उसके अन्दर 02 खोखा कारतूस तथा 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुये। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम शान्तनु त्यागी तथा घायल बदमाश द्वारा अपना नाम काविश हुसैन त्यागी बताया गया। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनो अभियुक्त थाना राजपुर में पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे थे, अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 63/26, धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बाईट एसएसपी देहरादून 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 

1- शान्तनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी निवासी ग्राम माटकी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र-21 वर्ष।

2- काविश हुसैन त्यागी पुत्र तौसिम निवासी ग्राम अम्बा विहार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0 उम्र-22 वर्ष, हाल निवासी – नेचर क्रेस्ट कॉलोनी, राजपुर रोड़, थाना राजपुर, देहरादून। (मुठभेड में घायल)

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!