उत्तराखंडशिक्षा

यूके बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम 25 अप्रैल को, दो लाख से अधिक छात्रों को इंतजार होगा खत्म

Listen to this article

उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस वर्ष 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) के सचिव विनोद सिमल्टी सुबह 10 बजे आधिकारिक रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे।

1261 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा में दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल रहे।

वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में कुल 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।

सुबह 10 बजे जारी होगा परिणाम

बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!