उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, देहरादून समेत छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी के आसार

Listen to this article

देहरादून | उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इनके अलावा अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली चमकने या तेज तूफान की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!