उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज से मौसम बिगड़ने के आसार, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी

मौसम अपडेट। उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है।



