उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग ने कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश, झोंकेदार हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

 

बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

वहीं पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!