उत्तराखंड

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, हरक सिंह रावत बोले – अब उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

Listen to this article

देहरादून : NEET-UG पेपर लीक को लेकर चले देशव्यापी आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को उत्तराखंड कांग्रेस ने छात्रों की बड़ी जीत बताया है। प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यह जीत सड़कों पर उतरे नौजवानों और राहुल गांधी की मेहनत का नतीजा है।

 

हरक सिंह रावत ने कहा कि जब तक छात्र चुप थे तब तक सरकार सुन नहीं रही थी। लेकिन जंतर-मंतर से लेकर देहरादून तक जब युवा उतरे, तब जाकर सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आज देश के छात्र-छात्राओं को न्याय मिला है।

 

“राहुल गांधी ने संसद से सड़क तक उठाई आवाज”

हरक सिंह रावत ने कहा कि इस मुद्दे को सबसे प्रमुखता से राहुल गांधी ने उठाया। उन्होंने संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह छात्रों की बात रखी। साथ ही देशभर के छात्र आंदोलन में डटे रहे और लगातार धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते रहे।

उन्होंने कहा कि आज जो फैसला हुआ है वह युवाओं के संघर्ष और राहुल गांधी के दबाव की वजह से हुआ है।

 

उत्तराखंड में भी घेरा सरकार को

हरक सिंह रावत ने केंद्र के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार पर भी दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि राज्य में उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी समेत तकनीकी शिक्षा के दो पेपर लीक हो चुके हैं। इसको लेकर आज प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून में प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र में अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे सकते हैं तो राज्य में भी धन सिंह रावत को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस इस मांग को तब तक उठाती रहेगी जब तक राज्य के शिक्षा मंत्री पद नहीं छोड़ते।

 

“सरकार का अहम टूटा”

हरक सिंह रावत ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि सरकार का अहम टूट गया है। छात्रों की एकजुटता के आगे सरकार को झुकना पड़ा। अब यही फॉर्मूला उत्तराखंड में भी लागू होना चाहिए।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!