Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनराजनीति
Trending
हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor
Send an email
June 12, 2025Last Updated: June 12, 2025
0 2,001 1 minute read

Listen to this article
Air India Plane Crash: आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से उस वक्त दुखद खबर आई जब एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने उड़ान भरी तो लंदन के लिए, लेकिन ये विमान क्रैश हो गया। मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के 5 मिनट बाद ही ये विमान क्रैश हो गया।
वहीं, पायलट ने विमान के उड़ान भरने के बाद ही Mayday-Mayday चिल्लाया। पर क्या आप जानते हैं पायलट ने ऐसा क्यों बोला? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं Mayday का मतलब क्या होता है और पायलट ने ऐसा क्यों कहा। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं…

क्या होता है Mayday का मतलब?
- दरअसल, Mayday शब्द का इस्तेमाल डिस्ट्रेस कॉल में किया जाता है। जान लें कि इसका मतलब ये होता है कि विमान और यात्रियों की जान संकट में है। ऐसे में उस विमान को आपातकालीन मदद की जरूरत है। इसलिए पायलट को इमरजेंसी स्थिति में Mayday शब्द बोलने के लिए कहा जाता है।

क्या होता है Mayday का मतलब? –
तीन बार दोहराना होता है
- अगर फ्लाइट किसी संकट में है तो पायलट को Mayday शब्द बोलने के लिए कहा जाता है। आपातकाल की स्थिति में रेडियो हस्तक्षेप और तेज शोर के कारण पायलटों को तीन बार इस शब्द को दोहराने के लिए कहा जाता है।

क्यों बोला जाता है Mayday?
- पहले तो ये जान लें कि Mayday शब्द का इस्तेमाल सिर्फ आपातकाल स्थिति में ही किया जाता है। ऐसे में अगर इमरजेंसी स्थिति में पायलट सीधे ये बता दे कि फ्लाइट में कोई दिक्कत है, तो हो सकता है कि विमान में अफरा-तफरी मच जाए और यात्री डर जाए। इसलिए पायलट को हमेशा आपातकाल स्थिति में Mayday बोलने के लिए कहा जाता है, जिससे एटीएस को पता चल जाता है कि विमान में कोई दिक्कत है।

कब हुई इस शब्द की शुरुआत?
- वर्ष 1920 में इस Mayday शब्द की शुरुआत हुई। उस दौरान लंदन के क्रॉडॉन एयरपोर्ट पर रेडियो ऑफ़िसर फ़्रेडरिक स्टैनली मॉकफ़ोर्ड ने सबसे पहले इसका इस्तेमाल किया था। उन्होंने फ्रेंच शब्द ‘m’aider का इस्तेमाल करके Mayday शब्द बनाया था।
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor
Send an email
June 12, 2025Last Updated: June 12, 2025
0 2,001 1 minute read



