
देहरादून
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमकेपी इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 46 एनसीसी कैडेट्स द्वारा जामुन, आँवला, चीकू और नीम सहित कुल 55 पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं समाज को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। जिनके माध्यम से पर्यावरण के महत्व और उसे संरक्षित रखने के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्य सीमा रस्तोगी ने कहा कि “प्रकृति से प्रेम और उसकी रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है। वृक्षारोपण जैसे कार्य न केवल पर्यावरण को संजीवनी देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव भी रखते हैं।”

कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी लेफ्टिनेंट विनीता खरक्वाल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “वृक्षारोपण सिर्फ एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह एक दीर्घकालिक संकल्प होना चाहिए।”
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया और विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा रस्तोगी, प्रबंध समिति के सदस्यगण, समस्त शिक्षिका वर्ग, कर्मचारी बंधु और कार्यक्रम अधिकारी लेफ्टिनेंट विनीता खर्कवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कैडेट्स राधिका शर्मा, रियल, अलीना, गुंजन, नीलाक्षी, निशा, वर्षा, काजल, दिशा, दिव्या राणा, तमन्ना ठाकुर और आलिया परवीन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।



