उत्तराखंड

हरिद्वार में देर रात गोलीकांड, युवक पर हमले के दौरान युवती को लगी गोली, एम्स रेफर

Listen to this article

हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात युवक को निशाना बनाने पहुंचे हमलावर द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान युवक के साथ रह रही युवती गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक घायल युवती राजीव नगर की रहने वाली है और हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। बताया गया कि वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस के अनुसार अंश के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि शुक्रवार देर रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई। इसी दौरान युवती बीच में आ गई और गोली उसके बाजू में जा लगी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!