Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

“गलत पार्किंग वालों की खैर नहीं: देहरादून RTO प्रवर्तन डॉ अनीता चमोला की ताबड़तोड़ छापेमारी”

“आईएसबीटी से लैन्सडौन तक चला अभियान, आरटीओ ने दिखाया सख्त रुख”

Listen to this article

देहरादून

लैन्सडौन चौक पर आरटीओ का एक्शन: जाम फैलाने वाले वाहन सीज, चालकों में मचा हड़कंप

लैन्सडौन चौक पर अव्यवस्थित पार्किंग और लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), डॉ. अनीता चमोला ने मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया गया और यात्री वाहनों के यूनियन प्रतिनिधियों व चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान चार ऐसे वाहनों को सीज किया गया जो ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ज़ेब्रा क्रॉसिंग और मोड़ों पर किसी भी स्थिति में वाहन खड़ा करने पर सीधी सीज की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

गलत पार्किंग के चलते लगने वाले जाम की गंभीरता को देखते हुए संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं सड़क पर अतिक्रमण कर रहे फल-सब्जी विक्रेताओं को भी हटाकर उन्हें उचित स्थान पर व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में नगर निगम को भी सूचित किया गया है।

इसके अलावा, 28 जुलाई को आईएसबीटी शिमला बाईपास फ्लाईओवर के पास हुई सड़क दुर्घटना के स्थल का भी निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि स्कूटी चालक ने बस को बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की और बस चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया, जिससे हादसा हुआ। इसी के मद्देनज़र अगस्त के पहले सप्ताह में देहरादून-विकासनगर-डाकपत्थर मार्ग पर संचालित सभी बस चालकों और परिचालकों के लिए सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इसी दौरान आशारोड़ी में रैपिडो ऐप के माध्यम से अवैध रूप से संचालित एक निजी दोपहिया वाहन और एक अवैध रूप से चल रही ई-बस को सीज किया गया। रैपिडो सेवा प्रदाता को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जा रहा है कि निजी वाहनों को व्यावसायिक कार्य में क्यों लगाया जा रहा है।

आईएसबीटी और आसपास के क्षेत्रों में अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर 12 वाहनों के चालान भी किए गए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!