
रूस ने कैंसर के इलाज के लिए वैक्सीन बनाई है, जो 2025 में जल्द ही लॉन्च होगी. यह वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी और मानव परीक्षण जल्द शुरू होगा. वैक्सीन व्यक्तिगत खुराक पर आधारित होगी।
कैंसर दुनिया की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है. इसलिए कैंसर जैसी घातक और जानलेवा बीमारी का नाम सुनते ही लोगों में डर बैठ जाता है. कैंसर का नाम सुनकर पीड़ित ही नहीं, पूरा परिवार टूट जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजहें- महंगा इलाज और कोई सटीक दवा भी नहीं. मगर अब कैंसर के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जी हां, कैंसर मरीजों की जान बचाने के लिए वैक्सीन बन गई है. यह कमाल रूस ने किया है।
खास बात है कि रूस अपने देश के मरीजों को मुफ्त में वैक्सीन भी देगा. रिपोर्ट की मानें तो, इस वैक्सीन यानी टीके का इस्तेमाल कैंसर से बचाव के लिए नहीं, बल्कि कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा।



