उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुराज सेवा दल का कैंडल मार्च

Listen to this article

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर राज्य में प्रदर्शन रुकते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित अंबेडकर चौक से त्रिवेणी घाट तक कैंडल मार्च निकाला। मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार वीआईपी का नाम उजागर करने से बच रही है। इसलिए सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं है। यह हाल तब है जब कथित रूप से वीआईपी का नाम चर्चा में आ चुका है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए सरकार से जल्द से जल्द सीबीआई जांच करने की मांग की। चेतावनी दी यदि जन भावनाओं के अनुरूप सीबीआई जांच सरकार ने नहीं कराई तो प्रदेश में माहौल बिगड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। रमेश जोशी ने बताया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जानी बेहद ज्यादा जरूरी है। इसलिए सरकार को जन भावनाओं के अनुरूप मांग पर ध्यान देना चाहिए।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!