Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

कालसी और चकराता थाने को मिले नए प्रभारी, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Listen to this article

 

देहरादून पुलिस महकमे में एसएसपी अजय सिंह ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया  है। जारी आदेश के अनुसार जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से चार अधिकारियों के स्थानांतरण/नियुक्ति की गई है।

आदेश के तहत निरीक्षक  अरविन्द चौधरी को प्रभारी एसआईटी शाखा, पुलिस कार्यालय से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कालसी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल को थाना कालसी से एसओजी शाखा, देहरादून में तैनात किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक बी एल भारती, जो पुलिस कार्यालय में प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल के पद पर कार्यरत थे , उन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उपनिरीक्षक शेखर चन्द्र नौटियाल को थाना चकराता से कोतवाली विकासनगर भेजा गया है।

इन तबादलों को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा थानों में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!