DehradunGoliKand : बड़ी अपडेट , ओवरटेक नहीं बल्कि इस वजह से हुआ था युवकों के बीच विवाद :- देहरादून में सोमवार सुबह हुए गोलीकांड की असल वजह ओवरटेक करना नहीं बल्कि बीती देर रात क्लब में हुआ विवाद है। बताया जा रहा है क्लब में आए स्कार्पियो सवार युवकों का क्लब के स्टाफ के साथ बिल को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले को लेकर देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि गोलीकांड में शामिल लोग पिछली रात ‘ज़ेन जी क्लब’ में ही थे, जहां बिल को लेकर क्लब के स्टाफ़ से उनका झगड़ा हो गया था।
एसएसपी ने बताया कि आज सुबह, जब क्लब के संचालक परिसर बंद करके निकले, तो उन्हीं युवकों ने उनका पीछा किया। जोहरी गांव में स्थिति और बिगड़ गई, जहां दो गुटों के बीच कहा-सुनी के बाद गोलीबारी हो गई। एसएसपी ने बताया कि मसूरी रोड पर स्थित ‘ज़ेन जी क्लब’ को सील कर दिया है।
साथ ही उसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए डीएम सविन बंसल को सिफ़ारिश भेजी है। SSP ने कहा गोलीकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द अरेस्ट किया जाएगा। बता दें इस घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर, वी.के. जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी।



