BharatNewsFirstBreakingNewsBreakingक्राइमहरिद्वार
Trending

RoorkeeNews :  कारोबारी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी पति की धुनाई

When the businessman objected to the youths' behavior, the three of them surrounded him and publicly gave him a severe beating.

Listen to this article

RoorkeeNews :  कारोबारी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी पति की धुनाई :-  रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना एक पति को भारी पड़ गया। दबंग युवकों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसकी जेब से डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। रुड़की के कृष्णानगर निवासी एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी शनिवार शाम को अपने परिवार के साथ रामनगर बाजार घूमने पहुंचे थे।

परिवार के साथ वक्त बिताने आए इस युवक को अंदाजा भी नहीं था कि यह शाम एक खौफनाक घटना में बदल जाएगी। लेबर चौक पर फास्ट फूड खाते समय तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि इन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की पत्नी पर अश्लील इशारे किए और भद्दे कमेंट पास करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी और भी उग्र हो गए और उसके पास पहुंचकर छेड़छाड़ करने लगे।

युवकों की हरकत देख कारोबारी ने जब विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसे घेर लिया और सरेआम उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी युवक मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुटने लगी जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि जाते-जाते वे ट्रांसपोर्टर की जेब से करीब डेढ़ लाख रुपए भी लूट ले गए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव के मुताबिक वायरल वीडियो और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस घटना ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेआम हुई इस वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!