Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

“धामी सरकार का बड़ा एक्शन: SSP अजय गणपति ने नशा तस्करों की कमर तोड़ी”

Listen to this article

सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर बड़ा एक्शन

पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधमसिंहनगर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान में एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

 

71 लाख की स्मैक बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

➡️ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 236.73 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹71 लाख आंकी जा रही है।

➡️ इस कार्रवाई में 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

किच्छा में महिला तस्कर गिरफ्तार

➡️ कोतवाली किच्छा पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने महराया कट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को पकड़ा।

➡️ तलाशी में उसके पास से 133 ग्राम स्मैक और ₹4000 नकद बरामद हुए।

➡️ आरोपी की पहचान सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर (42 वर्ष) निवासी टिब्बा लालपुर के रूप में हुई।

➡️ मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

रुद्रपुर में युवक दबोचा गया

➡️ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ टीम ने बागवाला रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया।

➡️ आरोपी के पास से 103.33 ग्राम स्मैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल (Realme) बरामद हुआ।

➡️ आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह (26 वर्ष) निवासी बरेली के रूप में हुई।

➡️ पूछताछ में उसने स्मैक फतेहगंज क्षेत्र से लाने की बात कबूली है।

 

पुलिस का सख्त संदेश

➡️ एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट कहा कि

“जनपद में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!