Blog

टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पिकअप गिरी खाई में , 8 की मौत, 2 घायल

Listen to this article

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुल 10 लोग सवार थे, जो एक पिकअप वाहन में यात्रा कर रहे थे।

चंबा-कोटी मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास हुई, जब बोलेरो कैम्पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे ग्रामीण

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग घनसाली के थ्योलधार गांव के निवासी थे। वे हरिद्वार में एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य के दौरान दो घायलों को मलबे से सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!