उत्तराखंडपर्यटन

बुद्ध पूर्णिमा मेले के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान, चीला और मोहंड मार्ग से होगा डायवर्जन, जानिए पूरा प्लान

Listen to this article

हरिद्वार | बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनज़र शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि 30 अप्रैल की रात 12 बजे से शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था मेला समापन तक प्रभावी रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh Bhullar ने बताया कि एक मई को होने वाले स्नान पर्व को देखते हुए शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। अधिकारियों को सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य यातायात व्यवस्था

यातायात दबाव बढ़ने पर सभी भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।

नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।

चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।

सामान्य यातायात दबाव की स्थिति में वाहन गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक भेजे जाएंगे।

टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग निकासी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों की व्यवस्था

इन मार्गों से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कॉर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक होकर शहर में प्रवेश करेंगे।

वाहनों की पार्किंग अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में की जाएगी।

अधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट के रूप में नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर और बैरागी कैंप मार्ग का उपयोग किया जाएगा।

दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में डायवर्जन

ऐसी स्थिति में वाहनों को सहारनपुर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ और मोहंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

नजीबाबाद/मुरादाबाद से आने वाले वाहन

छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडीचौकी होकर आएंगे।

बड़े वाहनों को गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।

देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन

ये वाहन नेपाली फार्म और रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।

उन्हें लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

ऑटो और विक्रम की व्यवस्था

देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले ऑटो केवल जयराम मोड़ तक ही संचालित होंगे।

ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!