उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट आज खुलेंगे, पहली अरदास के साथ शुरू होगी यात्रा

Listen to this article

चमोली। श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र हेमकुंड साहिब के कपाट आज विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर करीब 7000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले शुक्रवार को “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट से निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व गोविंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं का जत्था रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचा और आज सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सचखंड से दरबार साहिब में सुशोभित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब का पाठ होगा।

उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर शबद कीर्तन आयोजित किया जाएगा, जबकि दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के बाद गुरुद्वारे में पहली अरदास होगी और दोपहर एक बजे हुक्मनामा लिया जाएगा। इसी के साथ इस वर्ष की हेमकुंड साहिब यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!