उत्तराखंड

राहुल गांधी BJP के सबसे बड़े स्टार प्रचारक, उनके आने से भाजपा को होता है फायदा: गणेश जोशी

Listen to this article

मसूरी। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया है।

 

मसूरी में मीडिया से बातचीत के दौरान गणेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस को मजबूती मिलने के बजाय नुकसान होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का लाभ भाजपा को मिलता है, जबकि इसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ता है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो थोड़ा-बहुत जनाधार बचा हुआ है, उसे खत्म करने का काम भी राहुल गांधी ही कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं का हवाला देते हुए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का स्वागत भी किया। जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को जनता के बीच जाने का अधिकार है और भाजपा राहुल गांधी के दौरे का स्वागत करती है।

 

मसूरी से फिर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

 

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गणेश जोशी ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि वह एक बार फिर मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार वह पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

 

जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के समर्थन के बल पर भाजपा आगामी चुनावों में भी मजबूत स्थिति में रहेगी। उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

 

राजनीतिक माहौल हुआ गर्म

 

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे और गणेश जोशी के बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। जहां कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे को संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का माध्यम मान रही है, वहीं भाजपा इसे अपने पक्ष में राजनीतिक माहौल बनाने का अवसर बता रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!