उत्तराखंड

मौसम बना राहुल गांधी के दौरे में बाधा, अल्मोड़ा की जगह पंतनगर में उतरा विमान

Listen to this article

पंतनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत मौसम की चुनौती के बीच हुई। दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ उनका विमान खराब मौसम के कारण निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच सका और उसे पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

 

पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए उनका अभिनंदन किया।

 

खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में आयोजित पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में राहुल गांधी शारीरिक रूप से शामिल नहीं हो सके। हालांकि उन्होंने पंतनगर से ही मोबाइल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को संबोधित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

 

कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में सक्रिय है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।

 

पार्टी नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!