उत्तराखंड

दिल्ली अग्निकांड के बाद देहरादून में फायर सेफ्टी अलर्ट, 666 भवनों का ऑडिट; कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

Listen to this article

देहरादून। दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देहरादून में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में विशेष फायर सेफ्टी अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। अभियान के तहत होटल, अस्पताल, स्कूल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

 

अग्निशमन विभाग के अनुसार जनवरी से मई 2026 के बीच जनपद में कुल 666 भवनों और संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। इनमें जनवरी में 96, फरवरी में 97, मार्च में 145, अप्रैल में 127 और मई में सर्वाधिक 201 भवनों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर करीब पांच प्रतिशत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अभिनव त्यागी ने बताया कि दिल्ली में हुई आग की घटना के बाद शासन और मुख्यालय स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत देहरादून में फायर सेफ्टी अभियान को तेज किया गया है, ताकि संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

उन्होंने भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी फायर सेफ्टी उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखें और अग्नि सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!