Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

‘5 दिन में पूरा करो काम’— डीएम आशीष चौहान का सख्त फरमान , SE का रोका वेतन

Listen to this article

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहर में चल रहे अंडरग्राउंड विद्युत केबल बिछाने के कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर से कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक यूपीसीएल द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए डीएम ने कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई और यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कई स्थानों पर सड़क खोदने के बाद निर्माण सामग्री और मलबा बेतरतीब तरीके से फैला हुआ है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सड़क किनारे पड़ी सामग्री और मलबा हटाने के निर्देश दिए।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि रोड कटिंग समिति की अनुमति शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाए और अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य अगले पांच दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यस्थलों पर पर्याप्त मैनपॉवर और मशीनरी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि 500-500 मीटर के पैच बनाकर युद्धस्तर पर काम किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्य पूरा होने के तुरंत बाद संबंधित सड़कों को पुनर्स्थापन (रोड रिस्टोरेशन) के लिए लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाए, ताकि सड़क मरम्मत का काम बिना देरी शुरू किया जा सके। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा डीएम ने गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही गैल कंपनी को भी अनुमति की शर्तों के अनुरूप कार्य पूर्ण कर सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। वहीं लोनिवि अधिकारियों को मानसून से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाएगा ताकि यातायात और नागरिक सुविधाएं प्रभावित न हों।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेन्द्र डोभाल, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, लोक निर्माण विभाग एवं यूपीसीएल के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!