उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में एडवोकेट की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Listen to this article

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात एक एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, एडवोकेट सोहेल देर रात अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। दूसरे कमरे में मौजूद उनके भाई ने गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो सोहेल लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़े थे। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। हत्या से नाराज क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून Pramendra Dobhal भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली।

 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा एडवोकेट सोहेल को गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!