उत्तराखंड

देहरादून के भविष्य की रूपरेखा पर होगी सुनवाई, मास्टर प्लान 2041 के लिए तारीखें घोषित

Listen to this article

देहरादून: देहरादून महायोजना (मास्टर प्लान) 2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक विभिन्न सेक्टरों में सुनवाई आयोजित की जाएगी, जहां नागरिक, भू-स्वामी, संस्थान और अन्य हितधारक अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे।

 

एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार, सुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मास्टर प्लान में संशोधन भी किया जा सकता है। प्राधिकरण का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी और प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी।

 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि देहरादून महायोजना-2041 शहर के दीर्घकालिक विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, औद्योगिक, हरित क्षेत्र, परिवहन व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों और विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि सुनवाई की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व में दर्ज कराई गई आपत्तियों के अतिरिक्त नागरिक दोबारा भी अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

सुनवाई का कार्यक्रम

 

06 जुलाई: प्राइमरी स्कूल अजबपुर खुर्द, देहरादून (सेक्टर-1)

 

07 जुलाई: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, क्लेमनटाउन (सेक्टर-2)

 

08 जुलाई: दून यूनिवर्सिटी परिसर (सेक्टर-3)

 

09 जुलाई: नगर निगम टाउन हॉल, देहरादून (सेक्टर-4)

 

10 जुलाई: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (सेक्टर-5)

 

13 जुलाई: आईटीआई पार्क, देहरादून (सेक्टर-6)

 

14 जुलाई: जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड (सेक्टर-7)

 

15 जुलाई: सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड (सेक्टर-8)

 

17 जुलाई: पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, बिधौली (सेक्टर-9)

 

18 जुलाई: मिनी टाउन हॉल, देहरादून तहसील (सेक्टर-10)

 

20 जुलाई: पॉलीटेक्निक भवन, सुद्धोवाला (सेक्टर-11)

 

21 जुलाई: वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट, चंद्रबनी रोड (सेक्टर-12)

 

 

सुनवाई प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान नागरिक अपने क्षेत्र से संबंधित विकास योजनाओं पर सुझाव देने के साथ नई आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!