उत्तराखंड

देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुतला दहन; 2 अगस्त से निकलेगी परिवर्तन संकल्प यात्रा

Listen to this article

देहरादून: महिला कांग्रेस ने आज देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

 

महिला कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

 

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व का महिलाओं के प्रति रवैया लगातार सवालों के घेरे में रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दों पर भाजपा के नेताओं के बयानों ने समाज में गलत संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता दिखाने की आवश्यकता है।

 

2 अगस्त से शुरू होगा परिवर्तन संकल्प यात्रा का दूसरा चरण

 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का दूसरा चरण 2 अगस्त से शुरू होगा। प्रीतम सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता देहरादून जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे और जनता के मुद्दों को उठाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को विकासनगर और सहसपुर विधानसभा, 3 अगस्त को कैंट और धर्मपुर विधानसभा तथा 4 अगस्त को राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट के निधन के कारण रायपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों की प्रस्तावित यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

 

रोजगार, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को बनाएगी मुद्दा

 

प्रीतम सिंह ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी, पेपर लीक, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और किसानों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है और राज्य में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आते रहे हैं। साथ ही राज्य में खनन, शराब और भू-माफिया के प्रभाव तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!