Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

नई जिम्मेदारी, नए सितारे: कुंदन राम बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधों पर सजाए स्टार

Listen to this article

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उप निरीक्षक कुंदन राम को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उन्हें निरीक्षक पद के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए अलंकृत किया।

समारोह के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने निरीक्षक कुंदन राम को पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत, अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुंदन राम भविष्य में भी इसी समर्पण, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

एसएसपी ने उनके अब तक के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पिपिंग सेरेमनी का माहौल गौरव और उत्साह से भरपूर रहा। इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षक कुंदन राम को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!