उत्तराखंड

देहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक का रूट, टपकेश्वर शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने जारी किया प्लान

Listen to this article

देहरादून: देहरादून में 26 अगस्त को शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए दून पुलिस ने शहर के लिए यातायात प्लान जारी किया है। यात्रा सुबह 10 बजे शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार और गढ़ी कैंट चौक होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से रवाना होने पर निरंजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। प्रिंस चौक और रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को रोक-रोककर छोड़ा जाएगा। बल्लीवाला और लक्ष्मण चौक से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बल्लूपुर की ओर से आने वाले वाहनों को किशननगर चौक, बिंदाल चौकी कट और कैंट क्षेत्र होते हुए दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिंदाल कट पार करने के बाद संबंधित डायवर्जन सामान्य कर दिए जाएंगे।

शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाले यातायात को आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जाएगा, जबकि पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर छोड़ा जाएगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड पार करने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

पुलिस ने पटेल नगर मंडी, बल्लीवाला चौक, मातावाला बाग तिराहा, बल्लूपुर चौक, कौलागढ़ चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक और घंटाघर को बैरियर/डायवर्जन प्वाइंट बनाया है। वाहन चालकों से दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड और बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग नहीं करने तथा वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

शोभायात्रा के मद्देनजर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने लोगों से शोभायात्रा के मार्गों से बचने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक एवं डायवर्जन मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!