उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बारिश के आसार, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शुक्रवार से देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना है।

इधर, देहरादून में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दून में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिक तापमान के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पिथौरागढ़ में 14.6 मिलीमीटर, खटीमा में चार मिलीमीटर और मसूरी में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!