उत्तराखंड

मसूरी में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच युवक घायल; एक की हालत गंभीर

Listen to this article

मसूरी: देहरादून-मसूरी मार्ग पर मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास बुधवार को एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार संख्या UP 14 GH 0248 तेज गति में थी। कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास अचानक अनियंत्रित होने के बाद कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मसूरी पुलिस के अनुसार, सभी घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मसूरी घूमने के बाद वापस देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हादसे में घायल युवकों की पहचान चिराग त्यागी (21), पुत्र शिवकुमार त्यागी, निवासी मडौला, गाजियाबाद; अभिषेक त्यागी (22), पुत्र वौदराज त्यागी, निवासी रुहाणा, मुजफ्फरनगर; यश (20), पुत्र अमित त्यागी, निवासी मडौला, गाजियाबाद; हनी त्यागी (21), पुत्र संजीव त्यागी, निवासी मडौला, गाजियाबाद; और उज्जवल त्यागी (20), पुत्र श्रीओम त्यागी, निवासी मडौला, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!