उत्तराखंड

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के गुदहट रामनगर सुरस निवासी हिलोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका परिवार काम के सिलसिले में खटीमा के खेतलसंडा खाम गांव आया था। आरोप है कि 27 सितंबर को गांव निवासी संजय और उसके भाई सुभाष ने हिलोनी के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने उसके पिता रोहित के सिर पर चारपाई के डंडे से हमला कर दिया।

हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए गोरखपुर एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने संजय और सुभाष के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी के निर्देशन में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने दोनों आरोपितों को खेतलसंडा खाम स्थित पुराने रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, एसआई राकेश राय, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार और कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!