उत्तराखंड

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार की पहल, परिवहन मंत्री ने शनिवार को बुलाई बैठक

Listen to this article

देहरादून। दीपावली के त्योहारी सीजन में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू होने के बाद सरकार सक्रिय हो गई है। निगम प्रबंधन के साथ गुरुवार को हुई वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारी शुक्रवार सुबह से हड़ताल पर चले गए। इससे प्रदेश में रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। हड़ताल समाप्त कराने और कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनाने के लिए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने शनिवार को बैठक बुलाई है।

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (तकनीकी) भूपेश आनंद कुशवाहा की ओर से शुक्रवार शाम जारी पत्र के अनुसार, परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर तीन बजे यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास आर-02 में बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें कर्मचारी संगठनों की ओर से सौंपे गए मांगपत्रों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी। सभी संगठनों को अधिकतम दो-दो पदाधिकारियों को बैठक में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि निगम प्रबंधन के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद अब सरकार के स्तर पर वार्ता की पहल की गई है। शनिवार को होने वाली बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनती है या नहीं, इसी पर हड़ताल खत्म होने की स्थिति निर्भर करेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!